12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आबकारी विभाग में 200 पदों पर निकली भर्ती….

2 Min Read

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आबकारी विभाग में 200 पदों पर निकली भर्ती….

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   आबकारी आरक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। विभाग की ओर से इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए आबकारी विभाग ने विज्ञापन जारी किया है। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है।

12वीं पास की योग्यता होने के कारण माना जा रहा है कि इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिलेंगे। इस पद के लिए जल्द ही व्यापमं की ओर से आवेदन मंगाए जाएंगे। यह पहली बार होगा जब आबकारी आरक्षक पद के लिए परीक्षा व्यापमं द्वारा आयोजित की जाएगी। पिछले साल आबकारी विभाग ने व्यापमं को भर्ती प्रक्रिया संचालित करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई। जल्द ही भर्ती नियम, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी व्यापमं जारी करेगा।

गौरतलब है कि अभी तक जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी उप निरीक्षक जैसे उच्च पदों की भर्ती सीजी पीएससी के माध्यम से होती थी, लेकिन आबकारी आरक्षक पद के लिए अब व्यापमं परीक्षा आयोजित करेगा। कुछ समय पहले व्यापमं ने इस साल होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था, जिसके अनुसार आबकारी आरक्षक की परीक्षा 27 जुलाई को होगी।

Share This Article