रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: नवा रायपुर में फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। नया रायपुर के सेक्टर 17 में तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर स्ट्रीट पोल में जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार के पुर्जे काफी दूर तक जा गिरे। वाहन पूरी तरह जलकर जलकर खाक हो गई। कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नया रायपुर में शदाणी दरबार निवासी युवक गौतम सतवानी नवा रायपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहा था। कार में गौतम के साथ प्रियांशु सचदेव और अविराज सवार थे। कार सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे। उनकी कार सेक्टर 17 में अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में स्ट्रीट पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के पुर्जे बिखर कर 30 फीट जा दूर गिरे हैं। स्ट्रीट पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार में देखते ही देखते आग लग गई, जिसके चलते वाहन जलकर खाक हो गई। हादसे में गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियांशु और अविराज दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
