छत्तीसगढ़ में अग्निशमन विभाग के 295 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता सहित अन्य जरुरी डिटेल्स….

2 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ में अग्निशमन विभाग के 295 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग में रिक्त 295 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आनलाइन लिए जाएंगे।

महानिदेशक, नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग ने बताया कि आवेदन लेने का काम 1 जुलाई 2025 से शुरू होगा जो कि अंतिम तिथि 31 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 10 अगस्त तक दाखिल किए गये आवेदन में त्रुटि सुधार किए जा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट cghgcd.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं अन्य संशोधन सूचना के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है।

रिक्त पदों का विवरण:-
.स्टेशन आफिसर, 21 पद
.वाहन चालक, 14 पद
.वाहन चालक-कम-आपरेटर, 86 पद
.फायरमैन, 117 पद
.स्टोर कीपर, 32 पद
.मैकेनिक, 2 पद
.वाचरूम आपरेटर,19 पद
.वायरलेस आपरेटर संविदा, 4 पद

शैक्षणिक योग्यता:-
पद के अनुसार शैक्षिक और तकनीकी योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं:
– स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी या बीई अग्निशमन विषय में।
– वाहन चालक और वाहन चालक सह ऑपरेटर: 12वीं पास एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक।
– फायर मैन: 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
– स्टोर कीपर: 12वीं पास।
– मैकेनिक: 12वीं पास और आईटीआई से डीजल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा।
– वॉचरूम ऑपरेटर: 12वीं पास और प्रशिक्षित नगर सैनिक।
– वायरलेस ऑपरेटर (संविदा): 12वीं पास, साथ में वायरलेस ऑपरेटर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त नगर सैनिक।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा अनिवार्य:-
इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) भी अनिवार्य होगी। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के इस चरण में सफल होना होगा।

Share This Article