स्कूल मैदान में खेल के दौरान बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की हुई मौत

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

स्कूल मैदान में खेल के दौरान बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की हुई मौत

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के मैदान में आकाशीय बिजली गिरने से कक्षा 10वीं के छात्र की मौत हो गई। इस घटना से स्कूल सहित पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक छात्र की पहचान प्रभात साहू (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कक्षा 10वीं ‘सी’ का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय स्कूल में छठवां पीरियड चल रहा था और छात्र मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे। वहीं, स्पोर्ट्स टीचर पास में अन्य बच्चों को बास्केटबॉल खिला रहे थे। अचानक मैदान पर आकाशीय बिजली गिरी और प्रभात उसकी चपेट में आ गया।

घटना के बाद छात्र को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सवाल उठाया है कि स्कूल प्रबंधन ने मैदान और परिसर में तड़ित चालक (Lightning Arrester) क्यों नहीं लगाया। जबकि, स्कूल से सटे चर्च के भवन पर यह सुविधा मौजूद है। इस कारण बिजली सीधे मैदान पर गिरी और छात्र उसकी चपेट में आ गया।

जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को स्कूल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में आकाशीय बिजली की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल, राजेंद्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article