कांग्रेस सरकार नहीं बनने पर, डॉ. चरणदास महंत का बड़ा बयान आया सामने, कहा- हमसे गलती हुई, मुख्यमंत्री व मंत्रियों से गलती हुई …..

2 Min Read

कोरबा:  डॉ. चरण दास महंत ने कोरबा में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में हमसे गलती हुई है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों से गलती हुई है। कार्यकर्ताओं से भी कुछ गलती हुई है। डॉ. महंत ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं, भूपेश बघेल जी स्वीकार करते हैं। इसी का नतीजा है कि हमारी सरकार नहीं बन पाई। उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी कार्य कांग्रेस सरकार ने की है भूपेश सरकार ने की है, उतना कार्य कांग्रेस पार्टी के अलावा कोई भी भारतीय जनता पार्टी के कोई भी सरकार नही की है, और ना ही कर पाएगी। वहीं मिडिया द्वारा महंत जी से पूछा गया कि भूपेश है तो भरोसा है का नारा का कहीं भी गुजमान नहीं हो रहा है, राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल अकेले पड़ गए हैं। इस पर महंत जी ने कहा कि नारा कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए दिया गया था। कांगेस पार्टी के कार्यकमों पर जो भरोसा किया गया था, इसलिए नारा दिया गया । वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव को लेकर कहा की उन्हें कुछ ही दिन हुए हैं आए हुए, देखते हैं कितने महीने चल पाते हैं। कितने महीने चला पाते हैं। उनका पद कितने दिन का है, कुछ दिनों में पता लग जाएगा। आगे कहा कि लोकसभा चुनाव है इसलिए सभी चुप हैं,

महंत जी ने कहा जिस ढंग से भ्रष्टाचार शुरू हो गया है, जिस ढंग से मुख्यमंत्री बनने से पहले अडानी की कटाई शुरू हो गई है,जिस ढंग से अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए -बड़े जंगल दिए जा रहे हैं । खदाने दिए जा रहे हैं। यहां तक के जिंदल को बेवकूफ बनाकर अपने पार्टी में शामिल कर लिया है।  कोरबा लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि माहौल अभी बना नहीं है, माहौल अभी बनेगा।

Share This Article