पशु तस्करों के खिलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 6 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के करतला पुलिस को 2 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिला कि अधिक मात्रा में पशु तस्करों द्वारा पशु (बैल) वगैरह को ग्राम बडमार रास्ते से होकर ले जाने वाले हैं। सूचना पर  पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश, अति पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान एवं एसडीओपी बी मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करतला आशीष कुमार सिंह द्वारा अपने स्टाफ के साथ ग्राम बडमार के पास घेराबंदी कर 46 बैलों को बरामद किया। इस दौरान कुल 06 आरोपी- 1. कैलास यादव निवासी सिसरिंगा रायगढ, 2. रामकुमार कुम्हार निवासी कुदरीपारा धरमजयगढ, 3. ⁠दरसराम यादव निवासी सरगबुंदिया उरगा, 4. नानसाय निवासी काडरो बागबहार, 5. भरोस राम अगरिया निवासी सिसरिंगा रायगढ़ तथा 6. रामप्रसाद नागवंशी निवासी काडरो बागबहार के विरूद्ध छ0ग0 कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तहत कार्यवाही कर सभी 06 आरोपीयों को हिरासत में लेकर थाना लेकर गये। सभी आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 

Share This Article