बड़ा हादसा: रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ट्रेन से टकराई कार, एक की हुई दर्दनाक मौत

2 Min Read

बड़ा हादसा:  रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ट्रेन से टकराई कार, एक की हुई दर्दनाक मौत

अनूपपुर: अनूपपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार रेलवे क्रासिंग का फाटक तोड़ते हुए ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दुसरा युवक को बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। यह पूरी घटना अनूपपुर जिले के जैतहरी रेल मार्ग बेलिया रेलवे फाटक की है।

अनूपपुर जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर बेलिया में बंद रेलवे फाटक को तेज रफ्तार कार MP -65- C- 3984 तोड़ते हुए वंहा से गुजर रही ट्रेन नंबर 20807 हीराकुंड एक्प्रेस से जा टकराई। इस जोरदार भिड़ंत में कार सवार नरेंद्र वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी परमेश्वर साहू को गंभीर चोट आई, जिसे गंभीर अवस्था में अनूपपुर जिला अस्पताल में उपचार के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेफर कर दिया गया है। हादसे का शिकार दोनो शख्स हिंदुस्तान पावर जैतहरी में कार्यरत थे। दोनों कार में सवार होकर कही जा रहे थे, तभी बेलिया रेलवे फाटक के पास लापरवाही के चलते हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में कार के परख्च्चे उड़ गए। 



इस हादसे के बाद ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा. फाटक के टूट जाने के कारण घंटो तक ट्रेनों को रोक कर रखा गया. वहीं फाटक के बंद होने से फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई. जिससे आने-जाने वालों को भी परेशानी का सामना भी करना पड़ा. फिलहाल मामले में जीआरपी पुलिस मर्ग कायम का आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share This Article