कोरबा में धूमधाम से मनाई गई ईद,  एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, बांटी मिठाईयां

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  देशभर में गुरुवार को ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। कोरबा सहित देश भर में गुरुवार को ईद मनाई जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में नमाज के लिए जमा हुए। कोरबा की मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी जमा हुए।

एक माह तक चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार शाम आखिर ईद के चांद का दीदार हो गया। इसलिए देश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को ईद मनाई जा रही है। गुरुवार सुबह बच्चे-बड़े, बुजुर्ग सभी ने नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा की। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, मुस्लिम भाइयों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई बांटी।

Share This Article