रंगोले नाला के पास मिली अर्धजली लाश की हुई पहचान, पुलिस में तीन लोगों को लिया हिरासत में….

3 Min Read

रंगोले नाला के पास मिली अर्धजली लाश की हुई पहचान, पुलिस में तीन लोगों को लिया हिरासत में….

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत रंगोले नाला के पास 4 दिन पहले मिली अर्धजली लाश की पहचान शोएब खान के रूप में की गई है। मृतक शोएब खान रायपुर के मौदहा पारा क्षेत्र का रहने वाला था। इस मामले में शोएब खान की मां ने शेखर साहू नाम के युवक पर हत्या का शक जताया है। रायपुर पुलिस ने शेखर साहू और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी मुन्नी खान ने मृतक की पहचान अपने बेटे शोएब खान (22 साल) के रूप में की है। मृतक की मां मुन्नी खान बताया कि शोएब ई-रिक्शा चलाता था। ईद से पहले बेटे ने 300 रुपए मांगे थे। उसकी दोस्ती बिलासपुर निवासी शेखर साहू से थी। मुन्नी खान ने बताया कि बिलासपुर में उसकी बहन और शोएब की मौसी रहती है। इस कारण वह बिलासपुर आता-जाता रहता था। इस दौरान मौसी के पड़ोस में रहने वाले शेखर साहू नाम के युवक से बेटे शोएब की पहचान हुई थी। शोएब उसके घर भी आने-जाने लगा था। शोएब अधिकतर समय बिलासपुर में रहता था।

मृतक की मां ने बताया कि सोमवार 8 अप्रैल को उसका बेटा बिलासपुर में मौसी के घर से निकला, उस दिन उसने फोन कर बताया कि मैं किसी काम से रायपुर आ रहा हूं। अगर उसे कुछ होता है तो शेखर और उसकी पत्नी और अन्य साथी जवाबदार होंगे। इन सभी की शिकायत पुलिस से कर देना। बेटे का कहना था कि उसकी मौत भी हो सकती है। उसके बाद से बेटे का मोबाइल बंद हो गया था।



मोबाइल बंद मिलने के कारण मां मुन्नी खान ने लापता होने की शिकायत रायपुर में पुलिस से की थी। जांच के दौरान पता चला कि शोएब खान की लाश कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में मिली है, जहां शव को देखकर उसने पहचान लिया। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि शेखर की पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते उसकी हत्या हुई है। इस मामले में रायपुर पुलिस ने पहले ही युवक शेखर साहू और उसकी पत्नी सहित एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

Share This Article