मातम में बदली शादी की खुशियां, बहन के शादी वाले दिन भाई की हुई मौत

2 Min Read

मातम में बदली शादी की खुशियां, बहन के शादी वाले दिन भाई की हुई मौत

जांजगीर-चांपा/सीजी 24 न्यूज:  बहन की शादी के उसके भाई की मौत हो गई. भाई की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. मृतक के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना जांजगीर जिले की है। यहां FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है। मृतक युवक की पहचान मंथन सोल्डे (18) वर्ष निवासी अकलतरा वार्ड नंबर 16 के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक घर पर मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी समारोह चल रहा है। हल्दी के बाद वह किसी काम से बाइक में सवार होकर घर से निकला था। जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी। बताया जा रहा है कि मुरलीडीह के FCI गोदाम के पास पहुंचा था, तभी बाइक की स्पीड अधिक होने से कंट्रोल नहीं कर सका। सड़क किनारे लगे पेड़ से बाइक टकरा गई। इससे मंथन के सिर पर गंभीर चोटें आई। सिर से अधिक खून बह गया था। रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था में देख डॉयल 112 को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक मंथन को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article