अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ाया आरोपी

1 Min Read



          

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत लगातार अवैध शराब, नशीली दवाईयों, गाँजा, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान मानिकपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर सुभाष ब्लॉक निवासी आरोपी चंद्र प्रकाश टंडन उर्फ़ गोलू से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने हेतु रखे 50 किलोग्राम महुआ पास को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए भेज दिया गया है।

        

गिरफ़्तार आरोपी-
1. चंद्रप्रकाश टंडन उर्फ़ गोलू पिता कार्तिक राम टंडन उम्र 32 वर्ष निवासी सुभाष ब्लॉक secl कोरबा, ज़िला कोरबा।

             

Share This Article