नहर में तैरती मिली बुजुर्ग की लाश,  जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के नहर में तैरती हुई एक बुजुर्ग की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है । 

जानकारी के मुताबिक यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां शनि मंदिर के पास सुबह 10:30 बजे के आसपास कुछ लोगों ने देखा कि नहर में एक बुजुर्ग की लाश बह रही है।  जिसके बाद कुछ लोगों ने नहर में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। बुजुर्ग के शरीर में कई जगह चोट के भी निशान हैं।

बताया जा रहा है कि कोहडिय़ा निवासी बुजुर्ग नहाने के लिए नहर गया हुआ था। उसी दौरान वह फिसलने से नहर के पानी में काफी नीचे चला गया और लापता हो गया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी होने पर वे हरकत में आए लेकिन नहर में इस समय मौजूद पानी के वेग के आगे उन्हें कुछ नहीं समझ आया। कुछ घंटे बाद सीतामणी शनि मंदिर के पास नहर में लाश मिली । चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रकरण में आगे कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article