गायत्री बस चालक की नहर में तैरती मिली लाश, मचा हड़कंप

1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में दर्री थाना अंतर्गत प्रगति नगर के नहर में तैरती हुई एक लाश मिली जिसके बाद से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दर्री पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

मृतक युवक का नाम बाबू भाई केरल निवासी के रुप में पहचान हुई है। बताया जा रहा है जो वर्तमान में बिलासपुर में रहकर गायत्री बस में ड्राइवरी का काम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसको नहर किनारे घूमते हुए देखा गया था। जिसकी लाश अचानक नहर में तैरते हुए दिखने पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर दर्री पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद पंचनामा कार्यवाही की गई।  पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Share This Article