सड़क हादसे का शिकार हुए बाइक सवार, 7 मई को वोट देने लौट रहे थे गृहग्राम, एक की मौत
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: 7 मई को वोट देने गृहग्राम लौट रहे बाइक सवार 3 युवक हादसे का शिकार हो गए। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के समीप बाइक सवार तीन युवक सड़क पार कर रही भैंस से टकरा गए। हादसे के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं आसपास के लोग घायलों की मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे। जब तक 108 घटनास्थल पर पहुंचती तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। बाकी दोनों घायल युवकों को कटघोरा लाकर भर्ती कराया गया ।

जानकारी के अनुसार मृतक 25 वर्षीय रूपेश कुमार सूर्यवंशी अपने बड़े भाई कमलेश और एक मित्र के साथ सरगुजा से अपने गृह ग्राम बिलासपुर लौट रहे थे ताकि 7 तारीख को हुए मतदान में हिस्सा ले सकें। मृतक के बड़े भाई कमलेश ने बताया कि मूलतः बिलासपुर के परसाहि गांव के रहने वाले हैं वो और उसका छोटा भाई रूपेश और गांव में रहने वाला एक शैलेन्द्र तीनों एक साथ काम करते थे। सरगुजा के परसा में अडानी कंपनी का काम चल रहा है जहाँ केजीएस कम्पनी के अंर्तगत पोताई का काम चल रहा है। कमलेश ,रूपेश और एक अन्य मित्र रविवार की सुबह काम करने के बाद अपने गृहग्राम बिलासपुर परसाहि मतदान करने जा रहे थे पोड़ी उपरोड़ा एनएच मुख्य मार्ग पर अचानक एक मवेशी दौड़ते हुए सड़क पर आ गया और वो हादसे का शिकार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर 108 तत्काल मौके पर पहुंची जहां किसी तरह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे जांच कार्यवाही जारी है।
