कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: बालको नगर परसाभाठा बस्ती में नवधा पंडाल के पास मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटे उठता देख आस पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज उठने लगी कि लोग घरों की तरफ भागे और बिजली से चलने वाले उपकरण बंद करने लगे। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को दे दी गयी हैं।
