पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो लोगों की मौके पर हुई मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में लगातार हादसों का दौर जारी है। यहां पाली अंतर्गत पुटा के पास बाइक सवार तीन युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। बाइक में पिता पुत्र सहित तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले नारायण सिंह उम्र (58वर्ष) के घर देवरी में रहने वाला रिश्ते में भतीजा राजा गोंड़ आया था। सोमवार को नारायण सिंह (58 वर्ष) उसका पुत्र राजू सिंह (35 वर्ष) और रिश्तेदार राजा गोंड़ बाइक सीजी-10 एयू-8568 पर बैठकर अपने घर से गांव के दूसरी छोर पर बनाए गए घर जा रहे थे। बाइक राजा गोंड़ चला रहा था। इसी दौरान गांव के करीब बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से नारायण सिंह और राजा गोंड़ की मौत हो गई, जबकि राजू गोंड़ को गंभीर हालत में पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी नाजुक स्थिति को देखकर डॉक्टर ने सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article