आरटीओ उड़दस्ता दल ने 1284 प्रकरण किये दर्ज, वाहन मालिकों से वसूला गया 21 लाख 87 हजार समन शुल्क

2 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिला परिवहन विभाग का उड़नदस्ता दल लापरवाह वाहन चालकों पर लगाम कसने लगातार कार्यवाही कर रहा हैं। इसके बावजूद वाहन मालिक और वाहन चालक लापरवाही बरत रहे हैं। माह अप्रैल में हुई कार्यवाही के दौरान कुल 1284 प्रकरण दर्ज किए गए। जिसमें 21 लाख 87 हजार 200 रुपए समन शुल्क भी वसूला गया।


कोरबा औद्योगिक जिला होने के कारण यहां दो पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसके कारण आए दिन जिले में सड़क हादसे भी घटित हो रहे हैं। इन घटित हो रहे हादसों पर रोक लगाने पुलिस और प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके अलावा यातायात पुलिस की टीम लगातार वाहन जांच भी कर रही है। दूसरी ओर जिला परिवहन विभाग द्वारा उड़नदस्ता दल का गठन किया गया हैं।


इन्हे अंचल के बाहर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मुख्य सड़कों पर वाहन जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर परिवहन विभाग का उड़नदस्ता दल अंकुश लग सके। परिवहन विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा अनवरत सख्त कार्यवाही की जा रही है। परिणाम स्वरूप काफी हद तक अधिभार और तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों में कमी आई है।

Share This Article