कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा-चांपा मार्ग के उरगा पुलिस थाना के अंतर्गत भिलाईखुर्द क्र-1 में घर पर भोजन बनाने के दौरान आग से झुलसी 38 वर्षीय मितानीन की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इलाज के लिये उक्त महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार महिला अपने गांव में काफी समय से मितानीन के तौर पर काम कर रही थी। दोपहर को वह घर पर भोजन बना रही थी। उस दौरान अचानक आए हवा के झोंके ने आग की लौ का रूख उसकी तरफ किया। जिसके कारण मितानीन की साड़ी में आग लग गई। उसके चिल्लाने की आवाज परिजनों ने सुन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
