कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना के इमली छापर मुस्कान पेट्रोल पंप के पास एक भारी वाहन ट्रेलर हादसे का शिकार हो गई, बताया जा रहा है कि खदान जाने की जल्दबाजी में ट्रेलर अनियंत्रित होकर लक्ष्मण नाले में गिर गई वही हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर मुस्कान पेट्रोल पंप के ठीक बाजू में कच्चे रास्ते में से होकर कुसमुंडा थाना चौक की ओर जाने वाले रास्ते में एक खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर लक्ष्मण नाले में गिर गया। बताया जा रहा है की इस कच्चे मार्ग का प्रयोग दुपहिया वाहन करते है, परंतु जल्दबाजी के चक्कर में चारपहिया और ट्रेलर वाहन भी गुजरने लग जाते है। इसी दौरान यह ट्रेलर कच्ची सड़क से नीचे उतर कर बाई ओर नाले की तरफ पलट गई, गनीमत ये रही की दाई ओर नही पलटी अन्यथा कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो जाती।
