कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक अज्ञात वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद अज्ञात दुर्घटनाकारित वाहन मौके से फरार हो गया, जिसकी तालाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां छुरी निवासी केशव चौहान अपनी बाइक पर किसी निजी कार्य से कटघोरा की तरफ जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया, आनन फानन में उसे कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस न मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर लाश के पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दी हैं। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ के दर्ज कर उसकी जांच में जुटी हुई है।
