तेज रफ्तार हाइवा का कहर, ऑटो में सवार 2 नाबालिग की हुई दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर
जशपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो सवार दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके से हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। कैटरिंग कर्मचारी एक ऑटो में सवार होकर सोमवार की रात एक शादी सामारोह से लौट रहे थे. तभी आज सुबह जैसे ही वे बगीचा के तहसील चौक के पास पहुंचे, एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो नाबालिग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. वहीं कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है. ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे. ऑटो सवार सभी बगीचा निवासी बताये जा रहे हैं. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
