कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के दादर बस्ती के प्रेेमनगर निवासी एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है । घटना की सूचना मिलती है। पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां दादर बस्ती के प्रेेम नगर निवासी कृष्ण कुमार यादव उम्र (36 साल) की उसके घर पर ही फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक बीती देर रात घर पर शराब के नशे में पहुंचा, जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। फिर लटककर अपनी जान दे दी। सुबह इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया । इस घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

वही मृतक के शादी के पांच साल हो गए हैं, और उसके दो बच्चे भी है, जो मृतक के साथ ही रहते थे। जबकि पत्नी पिछले दो सालों से पति को छोड़कर अपने मायके में निवास करती है। घटना के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article