अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से जा टकराई बाइक, हादसे में युवक की हुई मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की स्पीड ब्रेकर पर बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और बिजली खंभे से टकरा गया । इस घटना में बाइक सवार युवक रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां बालको निवासी निश्चय राठौर उम्र (18 वर्ष) अपने निजी कार्य के दौरान बाइक से कहीं जा रहा था इसी दौरान स्पीड ब्रेकर पर वह अनियंत्रित हो गया और बिजली के खंबे से टकरा गया। इस  हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का मर्ग पंचनामा कार्रवाई की गई, शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Share This Article