कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से अनाचार, आरोपी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में एक युवक द्वारा कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद युवती के साथ अनाचार करने का मामला सामने आया है। इतना ही नही युवती की अश्लील वीडियो व फोटो आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 4 वर्षों तक पीड़िता के साथ अनाचार किया है। युवती द्वारा इस मामले में थाना में शिकायत करने पर कटघोरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 24 मई को बांकीमोंगरा निवासी पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि एक दोस्त के साथ घर पर आए उसके दोस्त राहुल शर्मा से परिचय होने के बाद कटघोरा में राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बांकीमोंगरा निवासी राहुल शर्मा ने मुझे पिलाया और जिसके बाद चक्कर आने पर राहुल शर्मा द्वारा मुझे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी मोटर सायकल में ढेलवाडीह के जंगल मे ले गया और जबरजस्ती कर उसके अनाचार किया। राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो व फ़ोटो अपने मोबाइल में बना लिया। जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा वीडियो व फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 2021 से 2024 तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, विसाखापट्टनम ले जाकर अनाचार किया तथा पीड़िता से लगभग 3 लाख 75 हज़ार भी ले चुका है। माता पिता के द्वारा बांकीमोंगरा में ही शादी तय कर दी गई। जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा लड़के को बुलाकर उसको लड़की का वीडियो व फ़ोटो दिखाकर शादी तुड़वा दिया और पीड़िता एवं उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई।

जिसके बाद कटघोरा थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई। कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी ने टीम गठित कर आरोपी राहुल शर्मा की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल शर्मा की गिरफ्तारी ग्राम सुलेसा, थाना बगीचा जिला जशपुर से किया गया। आरोपी राहुल शर्मा को न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी-
1. राहुल शर्मा पिता सरोज शर्मा, निवासी बांकी मोंगरा, थाना – बांकी मोंगरा जिला कोरबा ( छ. ग. )।

Share This Article