हसदेव नदी में डूबे दो डॉक्टर, एक ने तैरकर बचाई जान, दूसरे की तलाश जारी….

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  हसदेव नदी में नहाने उतरे दो डॉक्टरों में से एक डॉक्टर लापता हो गए हैं और रायपुर के एक डॉक्टर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूत्रों के अनुसार बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा के पास स्थित हसदेव नदी में स्नान के दौरान बिलासपुर के डॉक्टर डॉ. सिद्धार्थ ताम्रकार डूब गए, गोताखोरों की मदद से देर रात तक उसकी तलाश जारी रही।

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. सरकंडा बिलासपुर के लोधीपारा में रहने वाले डॉ. सिद्धार्थ ताम्रकार अपने दोस्त रायपुर निवासी डॉ. ऋषभ अग्रवाल के साथ रविवार को मैनपाट गए थे। सोमवार को दोनों कार से बिलासपुर की ओर लौट रहे थे. इस दौरान हसदेव के पुल पर पहुंचे तो उनकी नदी में नहाने की इच्छा हुई। डॉक्टर अपनी कार पुल के नीचे खड़ी कर नदी में उतर गए. पानी में वे गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और दोनों डूबने लगे।

इस बीच ऋषभ जैसे-तैसे पानी से बाहर आ आए लेकिन सिद्धार्थ उनकी आंखों के सामने ही डॉ. सिद्धार्थ नदी की धारा में बह गए. डॉ. ऋषभ ने घटना की सूचना अपने परिचितों को दी और पुलिस को अवगत कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी डॉक्टर नही मिले। वही आज सुबह भी उनकी तलाश जारी है।

Share This Article