कोरबा: बदमाशों ने पहले कार से मारी टक्कर, फिर बाइक सवार युवकों की लोहे की रॉड और हॉकी से की जमकर पिटाई, देखें वीडियो…..

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश फिल्मी स्टाइल में 3 युवकों से मारपीट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह से कार सवार बदमाशों ने पहले बाइक से जा रहे युवकों को टक्कर मारकर गिरा दिया, इसके बाद कार से उतरकर उनकी लोहे की रॉड और हॉकी से पिटाई कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं घायल हुए तीनों युवकों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों घायल गौरव सिंह, अभिषेक तुली और मूससु का बयान ले लिया है और फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article