दिनदहाड़े सूने मकान में चोरों ने दी दबिश, नकदी रकम लेकर हुए फरार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां सीएसईबी कॉलोनी में एक सेलून संचालक के मकान को भरी दोपहर में चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए की चोरी कर ली, और मौके से फरार हो गए।
       

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी स्थित एक मकान में शेर सिंह राणा नामक व्यक्ति निवास करते हैं, जो दोपहर के समय निहारिका क्षेत्र स्थित अपनी दुकान गए हुए थे। शाम लगभग 4 बजे मकान में लौटे तो देखा कि खिड़की खुली है। सामने दरवाजे का ताला भी टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर वहां आलमारी खुली थी, जिसमें रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिए गए थे। शेर सिंह ने सिविल लाइन थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

 

Share This Article