नेशनल हाइवे पर दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, मोटर साइकिल को किया छतिग्रस्त, दहशत में रहे राहगीर 

2 Min Read

नेशनल हाइवे पर दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, मोटर साइकिल को किया छतिग्रस्त, दहशत में रहे राहगीर 


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में तीन हाथी सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान राहगीरों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिससे गुस्साए हाथी ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ यात्री बस समेत अन्य वाहनों की लंबी लाइनें लग लगई। 


यह पूरा मामला कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के कापा नावापारा का है। जहां हाथी के पास से एक बाइक सवार जा रहा था, हाथी का रौद्र रूप देख वह हड़बड़ी में बाइक से नीचे गिर गया। उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद हाथी ने बाइक पर अपना गुस्सा निकाला। हाथी ने पटक-पटक कर बाइक को तोड़ दिया। हाथी का रौद्र रूप देखकर सभी लोग डर गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

वन कर्मियों ने बताया कि जंगल के रास्ते से आ रहे तीन हाथी सड़क पार कर रहे थे। तभी लोगों ने हाथियों को देख हल्ला मचाना शुरू कर दिया। तीन हाथियों में से एक हाथी सड़क पर ही रूक गया और उसने जमकर उत्पात मचाया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह हाथी का रेस्कयू कर जंगल की ओर खदेड़ा गया तब जाकर लोगों ने और वनकर्मियों ने राहत की सांस ली।

Share This Article