हाइवा की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, दशगात्र कार्यक्रम से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

1 Min Read

हाइवा की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, दशगात्र कार्यक्रम से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में मल्हार थाना क्षेत्र में एक हाईवे की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। नरियरा से दशगात्र में शामिल होने नेवारी आए युवक वापिस घर जाने के लिए निकले थे की तभी हाईवा की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने यहां चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइए देने के बाद चक्का जाम को समाप्त कराया।

Share This Article