कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के पाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मासूम की सांप काटने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रात को जमीन पर अपनी मां के साथ सो रही थी, देर रात अचानक उठकर रोने लगी। आनन फानन में मासूम को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम माखनपुर की है। जहां चोढ़ा रामपुर निवासी मासूम जान्हवी कुमारी अपने नाना के घर माखनपुर आई थी। खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। इस बीच देर रात जान्हवी कुमारी अचानक रोने लगी। चीख सुनकर परिजनों की भी नींद खुल गई। परिजनों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर बच्ची को क्या हुआ। जब तक सांप काटने की बात समझ आइ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने के लिए संजीवनी एक्सप्रेस 108 में संपर्क किया, किंतु संपर्क नहीं हुआ। आनन फानन में गांव के बोलेरो पाली अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया, चिकित्सकों ने बताया कि मासूम की शरीर से सांप काटने के निशान मिले। घटना के बाद से परेशानों में मातम पसरा हुआ है।
