थर्ड जेंडर के साथ अप्राकृतिक अनाचार करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  बालको पुलिस ने थर्ड जेंडर के साथ अप्राकृतिक अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिताम्बर बंजारे पिता धनसाय बंजारे उम्र 27 साल निवासी मुडाभांठा थाना कोसिर जिला सारंगढ को पकड़ा है। 18 जून को प्रार्थीया ने थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश किया था कि पिताम्बर बंजारे के द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ गाली गलौच मारपीट कर अप्राकृतिक अनाचार किया है। प्रार्थीया के आवेदन पर थाना बालकोनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। 

मामले में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में आरोपी के धरपकड हेतु एक टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा लगातार आरोपी पिताम्बर बंजारे की पता तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों से आरोपी को को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव, प्र.आर. नरेन्द्र लहरे, आरक्षक रिर्चर्ड डेविड निराला,सुजीत कुरी का योगदान रहा।

Share This Article