यात्री बस और कार में हुई जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे 

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्री बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे में कर चालक घायल हुआ है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है।

 

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। छुरी मुख्य मार्ग में यह हादसा हुआ है।कटघोरा की ओर जा रही ऑटो वाहन को विपरीत दिशा से आ रही बस क्रमांक (CG 10 AR 9081) ने मारुति सुजुकी अल्टो वाहन को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया वहीं घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, वही तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

 

Share This Article