कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में नहर में डूबने से एक नाबालिग की जान चली गई। नहाने के दौरान वह नहर के गहराइ में डूब गई, और बाहर नहीं निकल सकी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। रूमगढ़ा क्षेत्र में उजाला केवट उम्र (15 वर्ष) अपनी बडी मम्मी के घर घूमने आई थीं, जो की आज गुरुवार की सुबह दो लोगों के साथ नहाने के लिए नहर गई हुई थी। नहाने के दौरान उजाला गहरे पानी में डूब गई। साथ में आए 2 लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 की मदद से नाबालिग को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि मृतिका उजाला केवट पिता निर्मल निवासी गोकुल नगर कोरबा की रहने वाली है जो बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगढ़ा क्षेत्र में अपने बड़ी मम्मी के घर आई हुई थी। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
