कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ के आरंग में मॉब लिंचिंग (भीड़ हत्या) के चलते तीन नौजवानों की मौत हो गई और 21 दिन होने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आक्रोश जताते लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यूथ मुस्लिम कमेटी कोरबा ने भी इस प्रकरण में आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है, और जुलूस निकालने के बाद प्रशासन को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर सीमा पर महानदी के पास 7 जून 2024 की दरमियानी रात हुई भीड़ हत्या में सहारनपुर उत्तर प्रदेश के चांद मियां, गुड्डू खान और सद्दाम कुरैशी को बेदम पीटा गया था। जिसमें चांद मिया और गुड्डु खान की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं सद्दाम कुरैशी ने 18 जून को अस्पताल में दम तोड़ा। चांद खान, गुड्डू और सद्दाम को न्याय दिलाने के लिए कोरबा में यूथ मुस्लिम कमेटी के द्वारा प्रदर्शन किया गया। नेताजी सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए इस बारे में बात रखी गई। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मोहम्मद अमीन रिजवी और यूनुस दनीयलपुरी ने बताया कि किसी भी धर्म और विचारधारा के लोगों के साथ इस प्रकार का बर्ताव अच्छा नहीं है। तीन युवकों की हत्या के मामले में प्रशासन कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। वही इस प्रर्दशन में मुस्लिम समुदाय के बढ़ी संख्या में लोग शमिल हुए ।
