वहान में अवैध शराब का परिवहन करते आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में शराब जब्त

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी लू सौरभ बख्शी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29 जून को डॉ सुकांत पांडेय आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH 130 बिलासपुर अंबिकापुर हाईवे में चकचकावा पहाड़ी थाना कटघोरा के पास घेराबंदी कर अनुपपुर से चोटिया पसान रास्ते से आ रही वाहन बोलेरो क्रमांक MP65ZB4549 को रोका गया। वाहन में नवीन शिवहरे एवम् मनोज खटिक बीसी मिले, वाहन की तलाशी लिए जाने पर 6 पेटी सिग्नेचर, 5 पेटी मैकडॉवेल्स no 1 पाव, 5 पेटी रॉयल स्टेज पाव, 03 पेटी ब्लेंडर प्राइड पाव कुल 164.16 बल्क ली मदिरा बरामद की गयी।आरोपीयों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36, 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकान्त पांडेय,आशीष उप्पल आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी नगर सैनिक राजेश दुबे, प्रजेश सिंह एवम् अंबिका का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी गिरफ्तार:-

1)नवीन शिवहरे पिता दुर्गेश उम्र 29वर्ष साकिन जैतहारी थाना अनूपपुर राज्य मध्यप्रदेश।
2) मनोज खटीक पिता छेदीलाल उम्र 32 वर्ष साकिन मनेंद्रगढ़ ज़िला कोरिया।

Share This Article