कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: शराब के नशे में धूप एक ऑटो चालक बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो चला गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। 108 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
शराब पीकर वाहन चलाना ऑटो चालक को भारी पड़ गया। घटना एसईसीएल के सुभाष ब्लॉक कॉलोनी की है, जहां से शराब के नशे में धुत होकर ऑटो चालक गुजर रहा था, तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गया और डाकघर के समीप बिजली के खंभे से टकरा गया। गनीमत यह रही कि राहगीर बाल बाल बच गए, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो जाता। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वही घटना की सूचना पर मौके पर 108 पहुंची व घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
