कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। डिंगापुर स्थित कॉलोनी के एक मकान का छत गिर गया जिससे एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
कोरबा शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों के मकान की स्थित समय के साथ ही काफी जर्जर हो चुकी है। समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण मकान काफी जर्जर हो गए है, इससे बड़ी घटना होने की भी आशंका बनी है, क्योंकि कई बार मलबा गिर चुका है। ऐसे में अगर मकान गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।जर्जर मकान को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है।
बीती रात डिंगापुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में ऐसा ही हादसा हुआ, जहां छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा। इस हादसे में सरस्वति सिंह वृद्ध महिला घायल हो गई। इस हादसे के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। सुबह होने पर लोगों ने अपना गुस्सा जताया। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है,कि मरम्मत को लेकर बोर्ड जरा भी ध्यान नहीं दे रहा,जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे है। छज्जे का टुकारा अगर सीधा गिरा होता, तो जनहानी बड़ी हो सकती थी। इस घटना को हाउसिंग बोर्ड को गंभीरता से लेने की जरुरत है और जर्जर मकानों की मरम्मत कराने की आवश्यकता है,ताकी भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।
