जिले इस क्षेत्र में हाथियों ने मचाया उत्पात, बाउंड्रीवॉल तोड़े, गन्ने की फसल को किया नष्ट
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में मौजूद हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। बीती रात झ़ुंड में शामिल एक दंतैल हाथी अलग हुआ। और कुदमुरा बस्ती में घूसकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया इस दौरान दंतैल ने माखन रठिया नामक ग्रामीण के बाड़ी के बॉउड्रीवॉल को तोडऩे के साथ ही वहां लगे गन्ने की फसल को तहस नहस कर दिया पीडि़त ग्रामीण द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आकलन में जुट गया है।
दंतैल ने कुदमुरा में ग्रामीण के बॉउड्रीवॉल को ढहा दिया वहीं गीतकुंवारी में मौजूद एक अन्य दंतैल ने दो ग्रामीणों के खेल में लगे खरी फसल को रौंद डाला है। जबकि गुरमा क्षेत्र मेें घूम रहे लोनर हाथी ने धान खाने के चक्कर में एक ग्रामीण के आंगन में बंधे बैल को सूड़ से उठाकर पटक दिया जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीण द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल रात में मौके पर पहुंचे और उत्पात मचा रहे लोनर को खदेड़ा। खदेड़े जाने पर लोनर ने जंगल का रूख किया।
आपको बता दें कि कुदमुरा वन परिक्षेत्र में इन दिनों 33 हाथी घूम रहे है। जिनमें से 31 हाथी कुदमुरा परिसर के कक्ष क्रमांक 1140 में जमे हुए है। जबकि एक दंतैल हाथी गीतकुंवारी व एक लोनर गुरमा में सक्रिय है। हाथियो द्वारा उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण भयभीत है। वहीं वन विभाग की चिंता भी बढ़ गयी है। उधर कटघोरा वन मंडल के एतमा नगर रेंज अंतर्गत कटमोरगा में 22, केंदई के लालपुर में 8 तथा जटगा रेंज में 13 हाथी लगातार विचरण कर रहे है। हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है।
