कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया यहां ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं। घटना की सूचना मिलते 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है की इस हादसे में यात्री बस क्रमांक CG 07 CP 9909 जो औरंगाबाद बोधगया से चलकर रायपुर-दुर्ग-भिलाई के लिए जा रही थी, इस दौरान बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के ग्राम केंदई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में खड़ी एक कोयला से लदी ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि जानमाल की हानि नहीं हुई, कुछ लोगों को मामूली चोटे आई है, वही बाकी यात्री सुरक्षित है।
घटना के सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डायल 112 में तैनात आरक्षक रामसिंह और चालक नीरज पांडेय ने बड़ी सुझबुझ के साथ यात्रियों को दूसरी बस की मदद से उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।
