भारी बारिश से यहां नदी-नाले उफान पर, देखें देवपहरी जलप्रपात का नजारा…..

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में तीन दिन से लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहाना बन गया है। बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तेज बारिश के चलते क्षेत्र के कई नदी नाले उफान पर हैं। इसे देखकर प्रशासनिक अमला भी नदी नालों के समीप तैनात किया जा चुका है।

जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर देवपहरी गांव में जलप्रताप की वजह से दूरदराज से यहां पिकनिक मनाने लोग पहंचते हैं। बारिश के मौसम में जलप्रताप पूरे शबाब पर रहता  वही अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर देवपहरी का झरना एक बार फिर सैलानियों के आकर्षण बन गया है। मूसलाधार बारिश से झरने का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। पास ही स्थित नकिया वाटरफॉल भी अपने पूरे उफान पर है। इसके अलावा ईको पर्यटन केंद्र बुका, रानी झरना, चैतुरगढ़, केंदई फॉल, मिनीमाता बांगो बांध, झोरा घाट, परसाखोला और कॉफी प्वाइंट  में पर्यटकों की भीड़ लग रही है। जहां पर लोग बड़े पैमाने पर सैर-सपाटे के लिए जा रहें हैं और मनोरम दृश्य का आनंद ले रहे हैं। वही पर्यटकों को इनका सौंदर्य निहारते समय सावधानी बरतनी चाहिए और फोटो रील बनाते समय खास रूप से सतर्क रहना चाहिए।

Share This Article