कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के एक सुलभ शौचालय में एक अधेड़ की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना टीपी नगर क्षेत्र की है। जहां सुलभ शौचालय में एक अधेड़ की लाश मिली है। बीती रात इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वही मृतक की पहचान प्रमोद कुमार सिंह उम्र (49 वर्ष) के रूप मे हुई है। जो कि बिहार के राजापाकर थाना अंतर्गत बरियारपुर का रहने वाला था। 3 साल पहले कोरबा आया था। वह नगर निगम द्वारा संचालित शौचालय में देखरेख का काम करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह शौचालय बंद कर अपने कमरे में सोने चले गया। शनिवार सुबह होने पर जब लोग पहुंचे तो शौचालय का मेन गेट के अंदर से ताला बंद था। लोगों की अनहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस अंदर जाकर देखी तो खून से लथपथ प्रमोद की लाश मृतक के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
