कोरबा पुलिस द्वारा कुल 2 बालिकाओं को किया गया दस्तयाब

1 Min Read

कोरबा पुलिस द्वारा कुल 2 बालिकाओं को किया गया दस्तयाब

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देशों के पालन हेतु 31/07/2024 को थाना बांगो के द्वारा कुल 2 गुम बालिका को दस्तयाब किया गया।ज्ञात हो कि नाबालिको के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है , अतः प्रत्येक मामले में नाबालिक का अपहरण होने की दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण के धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया जाता है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक मामले में विशेष टीम का गठन कर बरामदगी हेतु तत्काल प्रयास किया जाता है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से गुम इंसान को बरामद करने का प्रयास करती है। इसी के अंतर्गत वर्ष 2024 में अभी तक कुल 394 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता मिली है जिसमे 88 पुरुष, 202 महिला, 23 बालक एवं 81 बालिकाएं हैं ।

Share This Article