लगातार हो रही भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, लोगों के घरों में घुसा पानी  

1 Min Read

लगातार हो रही भारी बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, लोगों के घरों में घुसा पानी

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: बीती रात और सुबह से हो रही मूसलाधार वर्षा ने शहर में जल प्रलय के हालात पैदा कर दिए। गली-मोहल्ले और घरों में पानी भर जाने से गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बारिश के चलते शहर की अधिकांश कालोनियां टापू बन गईं। वही कोरबा जिले के ग्राम दादर खुर्द के परशुराम नगर के गली मोहल्ले में पानी की निकासी अवरुद्ध होने के कारण बारिश का पानी लोगो के घरों में घुस गया, लोगों को अपने घरों से पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।

गुरुवार को रात में रुक-रुक कर बारिश होती रही, जबकि शुक्रवार को सुबह जमकर हुई बारिश ने धीरे-धीरे प्रलय का रूप ले लिया। मूसलाधार बारिश के चलते शहर की कई सड़कें पर बारिश का पानी भर गया। शहर की निचली बस्तियों में बारिश ने कहर बरपाया। मूसलधार बारिश और धीमी निकासी के चलते शहर की सड़के पानी से लबालब होने लगी। पानी की निकासी अवरुद्ध होने के कारण रिहायशी बस्तियां तो टापू में तब्दील हो ही गई। घरों में भी पानी भर गया। जिससे लोगों को गंभीर मुसीबत का सामना करना पड़ा।

Share This Article