दर्दनाक हादसे में दो लोगों की हुई मौत, काम कर लौट रहे थे घर

2 Min Read

दर्दनाक हादसे में दो लोगों की हुई मौत, काम कर लौट रहे थे घर

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां सीपत क्षेत्र के मटियारी के पास बीती रात दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पर सवार 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका सिम्स में इलाज जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक सीपत के अमलीपारा निवासी रामलाल सूर्यवंशी, अश्वनी सूर्यवंशी और सुशीला बाई बिलासपुर से काम के बाद लौट रहे थे। रामलाल सूर्यवंशी की बाइक मटियारी-पंधी के बीच नयनतारा कॉलेज के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बिटकुला हरदुली निवासी बाइक सवार दीपेश सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी और अश्वनी कुमार सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर 108 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी व अश्वनी कुमार सूर्यवंशी का प्राथमिक उपचार कर सिम्स लेकर पहुंचे। सिम्स में जांच के दौरान डाक्टर ने रामलाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायलों का इलाज सिम्स में जारी है। इस मामले में सीपत पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article