जंगल में सड़ी-गली हालत में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी 

2 Min Read

जंगल में सड़ी-गली हालत में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी 

 

 

पेंड्रा/सीजी एनएन 24 न्यूज: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जंगल में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। मवेशियों को जंगल ले गए ग्रामीणों ने लाश देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, घटना की जानकारी सामने आने के बाद आस पास के इलाको में सनसनी फैल गई है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उषाढ़ का है। जंगल में महिला की लाश अर्धनग्रन हालत में मिली है। ऐसे में हत्या समेत अन्य अनहोनी की भी आशंका जताई जा रही है। पिछले एक सप्ताह में जिले में 3 सड़ी गली लाशें मिल चुकी हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि वे मवेशियों को जंगल ले गए थे। इस दौरान उन्हें सागौन के प्लाट में एक शव लटका हुआ दिखा। इसके बाद उन्होंने मरवाही पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि मरवाही थाना क्षेत्र में दूसरी घटना है। एक मामला गौरेला थाना क्षेत्र से से सामने आई थी, जहां से पुराना शव बरामद किया था। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया है। इसके अलावा पुलिस लापता लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

 

 

Share This Article