पुल से 20 फीट नीचे जा गिरी रफ्तार ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत

2 Min Read

पुल से 20 फीट नीचे जा गिरी रफ्तार ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के दीपका मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौराभांठा का है। रात करीब 11 बजे सीमेंट से भरा ट्रक बिलासपुर से दीपका की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे चालक कंट्रोल नहीं कर सका। इसी बीच पाली दीपका मुख्य मार्ग पर ट्रक 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रक चालक केबिन में ही फंस गया था। पुल के नीचे गिरने से ट्रक में पानी भर गया, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पाली पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। लाश को कड़ी मशक्कत के बाद निकाली गई। वहीं ट्रक मालिक को हादसे की सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article