ओवरस्पीड गाड़ियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लापरवाही बरतने वालों की खैर नहीं

1 Min Read

ओवरस्पीड गाड़ियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लापरवाही बरतने वालों की खैर नहीं

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त से सख़्त कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि वर्ष 2023 में ओवर स्पीड वाहन पर कुल कार्यवाही 124 थी और इस वर्ष 8 माह में ही 443 कार्यवाही कर ली गई है जो क़रीबन 257% प्रतिशत की वृद्धि है एवं 4,92,300/- समन शुल्क वसूला गया।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे और मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें। उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

Share This Article