विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
4 Min Read

 

 

बारामती/पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के बारामती इलाके में उस वक्त हुआ, जब उनका चार्टर विमान लैंडिंग कर रहा था। इस दर्दनाक दुर्घटना में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है।

यह हादसा सुबह 8.48 बजे बारामती एयरस्ट्रिप पर क्रैश लैंडिंग के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के समय विमान को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह रनवे पर संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का शिकार हुआ विमान एक चार्टर प्लेन था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK और मॉडल Learjet 45 (LJ45) बताया गया है। यह विमान मुंबई से बारामती जा रहा था। अजित पवार के साथ विमान में उनके सुरक्षा गार्ड और क्रू मेंबर भी सवार थे।

आज बारामती में थे राजनीतिक कार्यक्रम

अजित पवार आज बारामती में कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। उनके अचानक निधन से न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति में भी शोक की लहर दौड़ गई है।अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुणे जिले में हुए इस विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (66 वर्ष) समेत कुल छह लोगों की जान चली गई। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य में जुट गई हैं।

अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुणे जिले में हुए इस विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (66 वर्ष) समेत कुल छह लोगों की जान चली गई। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचकर राहत और जांच कार्य में जुट गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त करते हुए विमान हादसे की विस्तृत जांच की मांग की है।

अजित पवार बार 1991 में बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे. इसके अलावा वे बारामती विधानसभा क्षेत्र से सात बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए. उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार पांच कार्यकाल के लिए इसे बरकरार रखा।

13 साल में 5 बार उपमुख्यमंत्री बने अजित पवार

अजित पवार महाराष्ट्र के दिग्गज नेता थे और वो एनसीपी के प्रमुख भी थे. महज 13 साल में उन्होंने 5 बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. 10 नवंबर 2010 को पहली बार अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण थे. इसके बाद 25 अक्तूबर 2012 को उन्होंने दूसरी बार शपथ ली थी. इस दौरान भी राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण थे।

फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर जांच जारी है और नागर विमानन से जुड़ी एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…

 

Share This Article