कोरबा /हरदी बाजार :-
प्रांतीय क्षत्रिय राठौर सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर ने सौजन्य मुलाक़ात विधायक प्रेम चंद पटेल से की और सामाज के प्रति विशेष चर्चाये भी हुआ जिसमे विधायक पटेल का कहना है समाज के प्रति हमारा कर्तव्य देश और मानवता की भलाई का आधार है, जहाँ सबका विकास ही सच्ची सफलता है।और वही प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर का कहना है की सच्चा मनुष्य वही है जो अपने सुख के साथ-साथ पूरे समाज के उत्थान और भलाई के बारे में सोचे। इस बिच उपस्थित चूलेश्वर राठौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महा सभा,प्रदेश संगठन मंत्री जितेन्द्र राठौर, मन्नू राठौर,रवि राठौर कोषाध्यक्ष क्षत्रिय राठौर समझ कोरबा ग्रामीण साथ ही अन्य लोग भी उपस्थित रहे
छत्तीसगढ़ प्रांतीय क्षत्रिय राठौर सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर के नेतृत्व में कटघोरा विधायक से सौजन्य मुलाक़ात..
