अचार संहिता लगते ही एक्शन मोड पर पुलिस प्रशासन, वाहनों की हो रही सघन जांच

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है जो 3 चरणों मे संपन्न होगा। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। कोरबा जिले में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं संवेदनशील इलाकों में अभी से पैनी नजर रखी जा रही है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में आ चुका है।


आज निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद देश मे आदर्श आचार संहिता लगते ही कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस अपने सतर्क मोड़ पर आ चुकी है। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी स्वयं अपनी पूरी टीम के साथ सड़क पर उतरकर वाहनों की सघन जाँच शुरू की। इस दौरान चार पहिया वाहनों में लगे काले फ़िल्म, राजनीतिक बोर्ड तथा आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर कार्यवाही के साथ समझाइस दी गई।


कटघोरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में जांच केंद्र बनाकर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों की जांच की जा रही है जिसमें अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन जांच करने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, बस स्टैण्ड में भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामानों की लगातार जांच की जा रहीं है।


कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया की लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने कटघोरा पुलिस विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल गश्त, वाहनों में गश्त, क्राईम गश्त द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान, सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर मादक पदार्थो का सेवन कर नशा करने वालों, गुटबाजी, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार हथियार रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर मादक पदार्थो का सेवन करने वालो की भी जांच की जा रही है।

Share This Article